16 सितंबर से फिर से एक्टिव होगा मानसून, ग्वालियर-चंबल सहित 10 जिलों में होगी भारी बारिश

भोपाल. बंगाल की खाडी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, शनिवार को अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होकर आगे बढने की संभावना है। इस सीजन में यह मध्य प्रदेश में पहुंचने वाला चौथ अवदाब का क्षेत्र होगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इसके प्रभाव से 16 सितंबर से प्रदेश में रूक-रूककर बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभाग के जिले कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाडा, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी में कहीं-कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड सकती है।
यह मौसम प्रणालियां है सक्रिय
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बना अवदाब का क्षेत्र इसी स्थान पर कमजोर पडकर गहरा कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके और कमजोर पडने की संभावना है। मानसून द्रोणिका फिरोजपुर, करनाल, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र से बाराबंकी, छपरा, पूर्णिय से होते हुए बंगाल की खाडी और उससे लगे बांग्लादेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है। सौराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। ईरान पर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *