होटल साया पर देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोली, CCTV में बदमाश फायरिंग करते दिखे

ग्वालियर. बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक होटल पर फायरिंग कर दी। बादमाशों की चलाई गई गोली होटल के गेट के कांच में लगी थी जिससे होटल के गेट का कांच टूट गया। घटना पडाव थाना क्षेत्र के होटल साया पर देर रात की है। गोली कांच में लगते ही होटल का कर्मचारी बाहर आया तो गोली चलाने के बाद तीनों बदमाश अपनी बाइक को दौडाकर वहां से भगा निकले। बदमाशों के भागने के बाद होटल कर्मचारियों का तत्काल मामले की सूचना होटल के मालिक और पुलिस को दी। सूचना लगते ही पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा जहां जांच पडताल के बाद जब पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो फायरिंग करते हुए तीनों बदमाश होटल के सीसीटीवी कमरे में कैद हुए है। पुलिस ने होटल के कर्मचारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी पुटेज के आधार पर फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
बदमाशों द्वारा फायरिंग करने की यह घटना ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के पुल के पास स्थित होटल साया पर गुरुवार रात 9 बजे की है, जब होटल के कर्मचारी होटल में आने वाले ग्राहकों को अटेंड कर रहे थे तभी बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश होटल के बाहर आए और बाइक के बीच में बैठे बदमाश ने कमर से हथियार निकालकर होटल के गेट पर गोली चला दी। बदमाश द्वारा चलाई गोली होटल के गेट में लगी जिससे होटल के गेट का कांच टूट गया। फायरिंग करने के बाद तीनों बदमाश वहां से भाग निकले, फायरिंग करने वाले तीनों बदमाश कौन थे और किन कारणों के चलते उन्होंने होटल के ऊपर फायरिंग की है इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कर्मचारियों की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *