एयरस्ट्राइक और कमाण्डों ऑपरेशन करने सीरिया में घुसी इजरायली सेना, ईरानी अधिकारियों को उठाकर ले गये
नई दिल्ली. कमाण्डो फोर्स ने सीरिया में मौजूद ईरानी अधिकारियों को अपहरण कर लिया है। यह हमला 9 सितम्बर का है। सीरिया के मययफ और हामा इलाके में ईरान समर्थित आतंकी समूहों के लोग रहते हैं। यहीं पर ईरान के अधिकारी आये हुए थे। इजरायल ने पहले एयरस्ट्राइक की फिर ग्राउंण्ड ऑपरेशन किया। इसके बाद मिसाइल अटैक। सीरिया टीवी ने इस हमले का पूरा ग्राफिकल वीडियो बनाया गया है।
इजरायली कमाण्डों ने मसयफ के साइंटिफिक रिसर्च सेंटर को उड़ा दिया गया। शेख घदबान इलाके को बर्बाद कर दिया। मसयफ और वादी अल-यून के बीच की सड़क बर्बाद कर दी। इस हमले से मसयफ और हमा इलाके के 10 बिल्डिंग ब्लॉक्स पूरी तरह से खत्म हो गये। इस हमले में ही इजरायली कमाण्डों ने 2 से 4 ईरानी अधिकारियों को भी उठा लिया।

