आईआईटीएम में 5 दिवसीय हीरक जयंती नाट्य समारोह, सुबह सेमीनार और शाम को होगा नाटकों का मंचन -आलोक शर्मा
ग्वालियर. आईआईटीटीएम में 5 दिवसीय हीरक जयंती नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आयोजन 2 चरणों में किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से रंग सेमीनार एवं परिसंवाद और शाम 7 बजे नाटक का मंचन किया जायेगा । इसका आयोजन नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के द्वारा आईआईटीटीएम के सभागार में किया जायेगा। इसमें भाग लेने के लिये 45 सदस्यों की टीम दिल्ली से आ रही है। यह जानकारी आईआईटीटीएम द्वारा पत्रकारवार्ता में नाटक बाबूजी के निर्देशक राजेश सिंह ने दी। पत्रकारवार्ता में साथ में आईआईटीएम के डायरेक्टर आलोक शर्मा, प्रो. सौरभ दीक्षित और चन्द्रशेखर बरूआ आदि साथ में मंचासीन थे।


