8 हजार अतिथि शिक्षक नियमितीकरण की मांग को लेकर कर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेडा, सीएम हाउस घेरने के लिये निकले थे
भोपाल. मुख्यमंत्री निवास घेरने के लिये निकले 8 हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों को पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ दिया, उन्हें लाठियों -डण्डों से पीछे की तरफ धकेला। इससे कई शिक्षक गिरकर घायल हो गये। शिक्ष्कों ने पुलिस पर उन्हें पीटने के आरोप लगाये।
अतिथि शिक्षक महासंघ, मध्यप्रदेश के बैनर तले प्रदेशभर से शिक्षक अम्बेडकर मैदान में जुटे। वे नियमितीकरण सहित 5 मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। उनकी मांग है कि वह डिपार्टमेंटल परीक्षा कराकर उन्हें गुरूजियों की ओर से नियमित किया जाये। वर्षा के बीच भी वह वहां डटे हुए है। वह तिरंगा यात्रा निकालकर सीएम हाउस घेरने है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। वाटर कैनन भी मौजूद है। अतिथि शिक्षक लगातार आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने बैरीकेडिंग और फोर्स की सहायता से उन्हें रोका।
अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन वर्षा के बीच भी जारी है। उनका कहना है कि हमारी एक ही मांग है कि विभागीय परीक्षा लेकर जितने भी अतिथि शिक्षक है। उन्हें नियमित किया जाये, हमारा प्रतिनिधि मंडल मिलने गया है इसके बाद जो भी आदेश होगा उसके बाद ही हटेंगे।
पूर्व सीएम ने किया था वादा, अब तक पूरा नहीं
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार ने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो सितंबर 2023 को अतिथि शिक्षक पंचायत में अतिथि शिक्षकों को नियमित कर गुरुजी के समान वेतनमान देने की बात कही थी। यह वादा अब तक पूरा नहीं किया गया है। आज हम अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए राजधानी की सड़कों पर उतरे।

