ग्वालियर के श्रद्धालु की आगरा हाइवे पर कंटेनर ने रौंदा, हुई मौत

आगरा. वृन्दावन से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन का दोस्तों के साथ ग्वालियर वापिस लौट रहे श्रद्धालुओं को कंटेनर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। हादसे के बाद चालक कंटेनर को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया। घटना गुरूवार की रात 11.30 बजे की है। रायकॉलोनी घासमंडी, ग्वालियर के 42 वर्षीय रविन्द्र राय धार्मिक आयोजनों में सुन्दरकांड का पाठ करते थे।
रविन्द्र अपने मित्र लक्ष्मणदास महाराज, मनोजकुमार, ओमप्रकाश और मनोज कुशवाह के साथ वृंदावन से दर्शन कर करा से लौट रहे थें ककुआ में हाइवे किनारे स्थित दुकान से पेठा खरीदने के बाद रविन्द्र कार में बैठ रहे थे। तभी आगरा की तरफ से आते कंटेनर ने उन्हें रौद दिया। 10 मीटर दूर तक घसीटता ले गया। रविन्द्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। थाना प्रभारी मलपुरा इजहार अहमद ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने रविन्द्र राय के भाई संतोष राय की तहरीर पर कंटेनर के अज्ञात चालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *