अस्पताल पुलिस चौकी शुरू, जिला अस्पताल में अब 24 घंटे रहेगी पुलिस
ग्वालियर. शहर में मुरार स्थित माधवराव सिंधिया जिला अस्पताल में अब 24 घंटे पुलिस उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रबंधन की सिफारिस पर ग्वालियर पुलिस ने जिला अस्पताल पुलिस चौकी शुरू कर दी है। अब किसी भी समय विवाद की स्थिति में पुलिस चंद सेकंड में स्पॉट पर मौजूद रहेगी। इससे बडे विवादों को आसानी से सुलझाया जा सकेगा। काफी समय से अस्पताल प्रबंधन चौकी की मांग कर रहा था।

