PM नरेन्द्र मोदी 2.30 बजे वर्चुअल करेंगे एयर टर्मिनल बिल्डिंग का लोकार्पण, कार्यक्रम में सीएम और सिंधिया रहेंगे मौजूद
ग्वालियर. राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर नयी एयरटर्मिनल बिल्डिंग व एप्रिन एरिया का लोकार्पण 10 मार्च को पीएम नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। एयरपोर्ट के विस्तार पर करीब 498 करोड़ रूपये खर्च किये गये हैं। वही इसी दिन नवीन जिला न्यायालय भवन उद्घाटन समारोह होगा। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार 10 मार्च को दोपहर 2.30 बजे लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहनसिंह यादव व नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में करीब 25 हजार लोगों के शामिल होने के लिये इंतजाम किये गये है। इसके लिये 3 डोम नयी टर्मिनल बिल्डिंग के बंगल में लग चुके हैं।
ज्यातिरादित्य सिंधिया 7 मार्च को लेंगे बैठक
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 7 मार्च को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में मुख्य रूप से 10 मार्च को एयरपोर्ट टर्मिनल और जिला न्यायालय भवन लोकार्पण को लेकर तैयारियों की समीक्षा की जायेगी। इसके अलावा सिंधिया शहर के कुछ प्रोजेक्टों को लेकर भी समीक्षा कर सकते हैं। इसमें एलिवेटेड रोड, रेलवे स्टेशन किो शामिल किया जा रहा है। बैठक सुबह 10 बजे से होगी।
MP चीफ जस्टिस श्री मलिमठ होंगे शामिल
नवीन जिला न्यायालय भवन के उद्घाटन समारोह में एमपी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ के उपस्थित रहने की बात कहीं जा रही है। हालांकि अभी इसके संबंध में अधिकृत जानकारी नहीं दी गयी है। लेकिन ऐसी चर्चा है कि उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जज भी शामिल होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा राज्यपाल भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।
BCAS करेगी सुरक्षा मानकों की जांच
ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्यूरिटी (BCAS ) द्वारा नए एयरटर्मिनल बिल्डिंग की सुरक्षा मानकों की जांच होना बाकी है। इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही टीम सुरक्षा मानकों की जांच करेगी। इसके बाद ही नई एयरटर्मिनल बिल्डिंग के पास बन नए एप्रन एरिया से विमानों का आना-जाना शुरू हो सकेगा। लोकार्पण के तीन बाद नई बिल्डिंग से ही यात्रियों का आना जाना होगा।
बड़े विमान भी होंगे खड़े
ग्वालियर से अभी बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई के लिए एयरबस संचालित होते हैं। ऐसे विमान एयरोब्रिज के पास खड़े होंगे। एयरोब्रिज के माध्यम से यात्री सीधे विमान के अंदर जा और आ सकेंगे। ऐसे विमान एयरोब्रिज पर इसलिए खड़े किए जाएंगे, क्योंकि इनकी ऊंचाई अधिक होते हैं। वहीं छोटे विमान दूर खड़े होंगे। इन तक यात्रियों को बस से या फिर पैदल जाना होगा।

