छिंदवाड़ा कलेक्टर को हटाया

भोपाल. देर शाम को छिंदवाडा कलेक्टर को हटा दिया गया। छिंदवाडा कलेक्टर मनोज पुष्प् को हटाकर मंत्रालय में अपर सचिव, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग बनाया गया है। उनके स्थान पर शीलेन्द्र सिंह को छिंदवाडा कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।
गुरूवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात करने के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाडा के विषय में बात करने आया था। छिंदवाडा बार्डर के बाहर की बात मैं नहीं करता हूं। लोकसभा चुनाव संबंधी एक सवाल पर कहा कि मैं तो केवल वहां के विकास की बात करने गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *