उत्तराखंड में अवैध मदरसे को बुलडोजर से गिराने के बाद विरोध में पथराव व आगजनी, कर्फ्यू लगाया

उत्तराखंड. हल्द्वानी नगर निगम ने शहर में बने एक मदरसे को बुलडोजर से गिरा दिया। यहां नमाज पढने के लिए भी एक बिल्डिंग बनाई जा रही थी उसे भी बुलडोजर से गिरा दिया गया। इससे गुस्साए लोगो ने नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने को चारों ओर से घेरकर पथराव किया। कई गाडियों को जला दिया। ट्रांसफार्मर में भी आग लगा दी इससे इलाके में बिजली सप्लाई ठप हो गई। डीएम ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगा दिया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए है।

उपद्रवियों ने थाने के पास पथराव के बाद गाड़ियों में आग लगा दी थी। - Dainik Bhaskar
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अतिक्रमण कोर्ट के आदेश पर हटाया गया है। मौके पर पुलिस और केंद्रीय बलों की कंपनियां भेजी जा रही है। जिन लोगों ने हमला और आगजनी की है उनकी पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *