Newsमप्र छत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

Luna 25 vs Chandrayaan-3 Precaution-क्या शॉर्टकट रूट की वजह से क्रैश हो गया रूस का LUNA-25, चन्द्रयान-3 को लेकर सावधान है ISRO

नई दिल्ली. Russia का चांद पर भेजा गया यान Luna-25 चन्द्रमा की सतह पर क्रैश हो चुका है। रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस (Roscosmos) ने यह माना है कि उनसे गलत पैरामीटर्स सेट हुए। डेटा एनालिसिस में गलती हुई। जिससे यान गलत ऑर्बिट में गया और क्रैश हो गया। सवाल यह उठ रहा है कि जल्दी पहुंचने के चक्कर में क्या शॉर्टकट रूट पकड़ना ही रूस को भारी पड़ा? चन्द्रयान-3 को लेकर क्या तैयारी है?
चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर रूस का 47 वर्ष का सपना टूट गया। कुछ दिन पूर्व इसरो के पूर्व वैज्ञानिक विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इतिहास देखिये। जो भी डायरेक्ट पाथ पर चंद्रमा के लिये मिशन भेजे गये हैं। उनमें 3 में से एक मिशन फेल हुआ है। चन्द्रयान -3 ने जो रास्ता लिया था उस पर फेल होने की आशंका कम रहती है।

अलग-अलग प्रकार के मून मिशन 

1. फ्लाईबाई- यानी चंद्रमा के बगल से गुजरने वाला मिशन.
2. ऑर्बिटर यानी चंद्रमा के चारों तरफ चक्कर लगाने वाला मिशन.
3. इम्पैक्ट यानी चंद्रमा की सतह पर यंत्र गिराने वाला मिशन.
4. लैंडर यानी चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग.
5. रोवर यानी चंद्रमा की जमीन पर रोबोटिक स्वचालित यंत्र उतारना.
6. रिटर्न मिशन यानी वहां से कोई सामान लेकर आने वाला मिशन.
7. क्रू मिशन यानी इंसान को चांद पर पहुंचाना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *