प्रगति मैदान टनल लूट में 4 नहीं 6 अपराधी थे, 350सीसीटीवी कैमरों से सुलझेगी टनल लूटकांड

नई दिल्ली. प्रगति मैदान टनल में दिनदहाड़े बन्दूक की नोंक पर हुई लूट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस लूटकांड में शामिल बाकी आरोपियों की शिनाख्त कर ली है। इनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि वारदात में शामिल लुटेरों ने किसी के निर्देश पर इस पूरी लूट को अंजाम दिया है।
दरअसल, 24 जून की सुबह चांदनी चौक स्थित ओमिया इंटरप्रायजेज के डिलीवरी एजेंट और उसका सहयोगी टैक्सी से गुरूग्राम जा रहे थे। तभी प्रगति मैदान टनल में मोटरसाईकिल सवार आये बदमाशों ने बन्दूक की नोंक पर एक कैब को रोकर एक डिलीवरी एजेंट से 2 लाख रूपये लूट लिये थे। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गये है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे बदमाश कार के आगे 2 बाइकम लगाकर उसे रोकते हैं और बन्दूक दिखाकर कार सवार डिलीवरी एजेंट से 2 लाख रूपये लूट लेते हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों को तलाश में जुट गयी थी।
पुलिस के अनुसार डिलीवरी एजेंट से लूट के मामले में मोटरसाईकिल सवार बदमाशों की पहचान के लिये पुलिस ने 48 घंटे में 350 से अधिक सीसीटीव कैमरों से मिले फुटेज को स्कैन किया। हालांकि बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। ऐसे में उनके चेहरे की पहचान नहीं हो पायी। इतना ही नहीं डिलीवरी एजेंट की कंपनी के कर्मचारियों, उनके सहयोगियों से भी पूछताछ की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *