LatestNewsराजनीतिराज्य

जेयू: पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान अध्ययनशाला में ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर पर कार्यशाला

ग्वालियर। ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर पर ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान में चल रही 5 दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन पहले सत्र में प्रतिभागियों को रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय विश्वविद्यालय झांसी से आए विशेषज्ञ डॉ.शिवपाल सिंह कुशवाह एवं डॉ.बीआर अम्बेडकर राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान जालंधर से आए विशेषज्ञ डॉ.डीपी त्रिपाठी ने कोहा इंस्टोलेशन का प्रशिक्षण दिया।
द्वितीय सत्र में दोनों विशेषज्ञों ने मार्क प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया। तृतीय सत्र में कोहा सॉफ्टवेयर के द्वारा लाइब्रेरी ऑटोमेशन कैसे किया जाता है इससे संबंधित विस्तृत जानकारी दी।चतुर्थ सत्र में जेयू के प्रोफेसर आईके पात्रो ने यूज ऑफ लाइब्रेरी रिसोर्स इन डिजिटल इरा पर दिए व्याख्यान में प्रतिभागियों को बताया कि उपयोगकर्ता होने के नाते आज के तकनीकी युग में ग्रंथालय से सूचना प्राप्त करने हेतु हमारी किस प्रकार की जिज्ञासा होती है।
उसे आप कैसे पूरा कर सकते हैं जिससे संबंधित सूचना उपयोगकर्ताओं को बिना समय नष्ट किए मिल जाए।पंचम सत्र में दोनों विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को मार्क पर डेटा एंट्री का प्रशिक्षण प्रदान किया।अंत में कार्यशाला के आयोजन सचिव प्रो.जेएन गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *