Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर व्यापार मेले का उद्घाटन टला

ग्वालियर. व्यापार मेले को लेकर लगातार चल रही असमंजस की स्थिति के चलते 24 घंटे पहले मेले का उद्घाटन कार्यक्रम निरस्त हो गया है। एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का कहना है कि अतिथियों की उपलब्धता न होने के कारण कार्यक्रम निरस्त किया गया है। सबसे बात करने के बाद जल्द ही उद्घाटन की दूसरी तिथि तय की जाएगी। याद रहे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दो दिवसीय दौरे का कार्यक्रम जारी होने के साथ ही पिछले दिनों अचानक मेले के उद्घाटन की तारीख 5 जनवरी तय कर दी गई थी।

एमएसएमई मंत्री ने बताया था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इसके दूसरे दिन मंत्री ने बताया कि सिंधिया ने कार्यक्रम जारी किया है, लेकिन वे इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य वरिष्ठ लोगों से चर्चा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद ही कार्यक्रम तय किया जाएगा। हालांकि इस बीच यह भी तय हुआ कि उद्घाटन होगा और मुख्यमंत्री इसमें वर्चुअल जुड़ेंगे। अंतत: बुधवार को सिंधिया का दौरा कार्यक्रम निरस्त होने के साथ ही उद्घाटन कार्यक्रम भी निरस्त हो गया। मेले के उद्घाटन को लेकर अनभिज्ञता जाहिर कर रहे मेला प्राधिकरण के अधिकारियों ने बुधवार को अपना वही रवैया रखते हुए तैयारियों पर विराम लगा दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş