Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, बेटी और उसके प्रेमी पर शक

ग्वालियर के हजीरा स्थित गदाईपुरा में महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। ममता कुशवाहा का शव उसके ही कमरे में बेड के नीचे रजाई में लिपटा मिला। महिला किराए पर रहती थी। महिला की बेटी पूनम और उसके प्रेमी सोनू पर पुलिस को संदेह है। दोनों लापता हैं। महिला की बेटी का प्रेमी 15 दिसंबर को जेल से छूटकर आया है। सूचना मिलने पर एसएसपी अमित सांघी, सीएसपी रवि भदौरिया, थाना प्रभारी संतोष सिंह और फॉरेंसिक विशेषज्ञ अखिलेश भार्गव मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *