LatestNewsराजनीतिराज्य

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मियों को दी शॉल, श्रीफल देकर दी विदाई

ग्वालियर। पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय विजय सिंह भदौरिया, आरआई रंजीत सिंह सहित कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।
आज पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एएसपी ग्रामीण द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाल व श्रीफल देकर विदाई दी गई। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया।
इस अवसर पर अति0 पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर-ग्रामीण ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर एएसपी ग्रामीण ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह, शॉल व श्रीफल भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एंव कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यो की जानकारी ली गई साथ ही उनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की गई।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी
टीआई आनंद बाजपेयी, एसआई(अ) महावीर सिंह रावत, इन्दर सिंह राठौर, महेष तोमर, एएसआई रमेष शर्मा, देवी सिंह, षिवचरन भदौरिया, भीकम सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *