GWALIOR रेलवे स्टेशन पुनर्विकास के भूमिपूजन की तैयारियां तेज, शामिल हो सकते हैं PM मोदी
ग्वालियर. उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने ग्वालियर स्टेशन के पुनर्विकास के भूमिपूजन की तैयारी शुरू कर दी है। भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। इसी संभावना को देखते हुए तैयारी शुरू की है। इसके लिए मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने कार्यक्रम के लिए तीन जगहों का निरीक्षण कर फोटो लिए हैं। इनमें ग्वालियर रेलवे स्टेशन, जीवाजी विश्वविद्यालय (जेयू) का खेल मैदान, एलएनआइपीई का खेल मैदान व ग्वालियर व्यापार मेले के मैदान शामिल हैं। यदि प्रधानमंत्री व रेलमंत्री भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होते हैं तो इन तीनों जगहों में से कहीं भी कार्यक्रम कराया जा सकता है। यदि वर्चुअल जुड़ते हैं तो स्टेशन पर ही कार्यक्रम कराया जाएगा। कार्यक्रम के लिए फिलहाल दो, तीन व छह जनवरी संभावित तारीख हैं। रेलवे की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय को कार्यक्रम की सूचना देकर समय मांगा गया है।
पुनर्विकास कराने के लिए 467 करोड़ 79 लाख का टेंडर दिया
ग्वालियर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कराने के लिए 467 करोड़ 79 लाख का टेंडर हैदराबाद की कंपनी को दिया है। इस कंपनी ने संपत्तियों की गणना कर काम शुरू करने की तैयारी कर ली हैं। काम शुरू करने के लिए भूमिपूजन कराया जाना है। भूमिपूजन में प्रधानमंत्री के शामिल होने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने मंडल शुरू की है। मंडल ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने व वर्चुअल शामिल होने को लेकर तैयारी की है। इसे देखते हुए डीआरएम व पुनर्विकास का कम देख रहे अधिकारियों ने स्टेशन सहित प्लेटफार्म नंबर चार के सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म की स्थिति देखी। डीआरएम के साथ मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमाशु शेखर उपाध्याय सहित आदि अधिकारी मौजूद थे।

