LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

लूट का खुलासा -आरोपी से लूटे गये मोबाइल व स्कूटी सहित गिरफ्तार

ग्वालियर। चोरी व लूट की घटनाओं का खुलासा कर घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाषों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
लूट की घटना का पर्दाफाष मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम को खबर मिली कि उक्त लूट की घटना में नामजद एक्टिवा स्कूटी क्र. एमपी 33 एमएल-0448 को एक व्यक्ति आरटीओ कार्यालय की पहाडि़या के नीचे आम रास्ते पर लिए खड़ा है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बताये स्थान पर पहुंचकर स्कूटी चालक की तलाष की गई तो एक स्कूटी चालक खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर स्कूटी सवार संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पकड़े गये संदेही ने स्वयं को तिकोनिया मुरार ग्वालियर का होना बताया। उक्त संदेही के पास मिली स्कूटी के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने उक्त स्कूटी अपने दोस्त की होना बताया। पकड़े गये उक्त संदेही से लूट के प्रकरण के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर 22 अगस्त की शाम हरदौल गार्डन के पास एक व्यक्ति के हाथ से मोबाइल लूट लिया था और 21 अगस्त को रात्रि में ख्वाजा कानून दरगाह के सामने एक महिला का पर्स छीन लिया था, जिसमे एक रीयलमी कम्पनी का मोबाइल, 500 रूपये, एक एटीएम कार्ड मिला था। पकड़े गये आरोपी के पास से पुलिस द्वारा लूटा गया सैमसंग कंपनी का मोबाइल और लूट की घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की गई। पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाष जारी है जिसके पकड़े जाने पर लूटा गया शेष माल बरामद हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming