Latestराज्यराष्ट्रीय

GWALIOR में नगरनिगम का सुस्त रवैया, शहर में लाखों की एलईडी लाइटें बंद

ग्वालियर. शहर स्मार्ट सिटी में शामिल हो गया है लेकिन स्मार्ट जैसे कोई भी काम यहां पर दिखाई नहीं दे रहे है। इसमें सबसे बढ़ी समस्या स्ट्रीट लाइट की आ रही है। शहर के कई क्षेत्रों में 15 से 20 दिनों से निगम की बत्ती गुल हो गई है। इसके चलते लोग अंधेरे में हैं। शहर की सबसे बड़ी कॉलोनी दीनदयाल नगर में तो 20 दिन से ज्यादा समय से अधिकांश खंभों की लाइट बंद पड़ी है। यहां पहले गेट पर 8 से 10 खंभे के बाद सभी पर लाइट बंद पड़ी है। महाराजा कॉम्पलेक्स चौराहा से लेकर शताब्दीपुरम और कुशवाह मार्केट की ओर सभी खंभे पर लाइटे बंद हैं। मुख्य रोड का जब यह हाल है तो इसी कॉलोनी के अन्य सेक्टरों का तो हाल ही छोड़ दो। इन दिनों हालात यह हो गए हैं कि जब से स्मार्ट सिटी की लाइटें लगी हैं, तभी से अधिकांश खंभों की बत्ती बंद हो गई है। इसी के चलते लोग अब रात में चोटिल हो रहे हैं।

हाईमास्ट बंद होने से चौराहे पर अंधेरा
दीनदयाल नगर में सबसे बड़ा चौराहा महाराजा कॉम्पलेक्स है। यहां पर नगर निगम ने हाइमास्ट लगाकर रखा है। लेकिन पिछले कई दिनों से यह बंद होने से अब लोगों की परेशानी बढ़ गई है, जबकि इस चौराहा पर ही पूर्व मंत्री लालङ्क्षसह आर्य का भी घर है। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों को जनता के साथ अब जनप्रतिनिधियों से भी कोई लेना देना नहीं है। इसके चलते अब जनता परेशान हो रही है।
दीनदयाल नगर की स्ट्रीट लाइट बंद है। इसको लेकर कल ही सभी खंभों को दिखवाकर ठीक कराया जाएगा।
रामबाबू दिनकर, सहायक यंत्री नगर निगम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *