ISIS Module Case-MP के भोपाल और रायसेन में NIA का छापा, 6 राज्यों के 13 जिलों में छापामारी

भोपाल. ISIS की गतिविधियों से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NSA) ने रविवार का 6 राज्यों में संदिग्धों के 13 ठिकानों पर तलाश की। तलाशी में संदिग्ध दस्तावेज और सामग्री बरामद हुई है। तलाशी में मध्यप्रदेश के भोपाल, रायसेन 2 जिले शामिल थे। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं लग पायी है कि एजेंसी को इन शहरों में  क्या मिला है। सर्चिंग के बारे में जानकारी ट्वीट कर दी है। गुजरात, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश में सर्चिंग की गयी है।
कहां-कहां पर चलाया जांच अभियान
मध्यप्रदेश- रायसेन, भोपाल
गुजरात- भरूच, सूरत, नवसारी और अहमदाबाद
बिहार- अररिया
महाराष्ट्र- कोल्हापुर, नांदेड
उत्तरप्रदेश- देवबंद जिलों में छापे मारे गये हैं।
25 जून को हुई थी FIR 
NIA  द्वारा मामला दर्ज करने और मामले की गहन जांच शुरू करने के लगभग एक हफ्ते बाद यह छापे मारी की गयी है। इस मामले में NIA  द्वारा 25 जून 2022 को IPC धारा 153ए, और 153बी और यूए(पी) अधिनियम की धारा 18, 18बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आज की गयी तलाशी में आपत्तिजनक दस्तावेज-सामग्रियां बरामद हुई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
कुछ लोगों की गिरफ्तार की खबर
ऐसा बताया जा रहा है कि जिन जगहों पर यह छापेमारी की जा रही है। यह सभी जगह सोशल डेमोक्रेटिक पाटी ऑफ इंडिया (SDPI ) से जुड़े लोगों के हैं। पिछले 3 घंटे से चल रही छापेमारी में NIA  की टीम पूरे घर की तलाशी की जा रही है और हर चीज की जांच की जा रही है। जहां तलाशी चल रही है वहां सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। जानकारी है कि इन स्थानों से कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *