नूपुर शर्मा के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में पत्थरबाजी

सहारनपुर में मस्जिद के बाहर निकलते ही नमाजियों ने जब नारेबाजी शुरू की, तो आस-पास की दुकानों के शटर गिरने लगे। इसके बाद यहां भी जमकर पथराव हुआ।नई दिल्ली. पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, बंगाल के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने PAC का ट्रक तक फूंक डाला। कर्नाटक में नूपुर का पुतला लटका दिया। एक दिन पहले ही नूपुर सहित 33 लोगों के खिलाफ हेट स्पीच देने का मामला दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया है। मुंबई में भी उनके खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने ही उन्हें सुरक्षा भी प्रदान की है, क्योंकि उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियां मिल रही थीं।

मुरादाबाद में बवाल होने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नाबालिग बच्चे गिरते-पड़ते वहां से भाग रहे हैं।

उत्तर प्रदेश: नूपुर की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ इनाम
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, सहारनपुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, उन्नाव, देवबंद समेत कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हुए। सहारनपुर में तोड़फोड़ और प्रयागराज में पत्थरबाजी हुई। प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने PAC का ट्रक फूंक डाला। कई जगहों पर हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीम आर्मी चीफ सतपाल तंवर ने नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया।

प्रयागराज में बवाल के बाद प्रदर्शनकारियों ने बाइक में आग लगा दी।

दिल्ली: शाही इमाम बोले हम प्रदर्शनकारियों को नहीं जानते
दिल्ली में जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए करीब 1500 लोग जमा हुए थे। नमाज के बाद करीब 300 लोग बाहर आए और नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा कि हमारी तरफ से प्रोटेस्ट का कोई कॉल नहीं था। नमाजी नमाज पढ़कर बाहर निकले और अचानक प्रदर्शन करने लगे। हम नहीं जानते कि विरोध करने वाले कौन है। मुझे लगता है कि वे एआईएमआईएम के सदस्य हैं या ओवैसी के आदमी हैं।

ड्रोन कैमरे से कानपुर शहर के संवेदनशील इलाके परेड चौराहे के पास नजर रखी जा रही है।

कर्नाटक: बेलगावी में नूपुर शर्मा का पुतला लटकाया
कर्नाटक के बेलगावी में शुक्रवार को फोर्ट रोड पर एक मस्जिद के पास बिजली के तार से भाजपा की नूपुर शर्मा का पुतला लटका मिला। उन्होंने कहा कि जैसे ही इस मुद्दे ने लोगों में आक्रोश पैदा किया, पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर इसे तुरंत हटा दिया।

सहारनपुर में मस्जिद के बाहर नमाजियों की भीड़ बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतर आई। इसके बाद यहां हालात बेकाबू हो गए और पथराव हुआ।

कश्मीर: श्रीनगर और कई अन्य जगहों पर प्रदर्शन
कश्मीर के श्रीनगर और कई अन्य शहरों में नूपुर शर्मा की टिप्पणी के खिलाफ नारेबाजी की गई। यहां भी प्रदर्शन नमाज के बाद ही शुरू हुए। कई पोस्टर भी दिखे, जिसमें पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वाले का सिर काटकर लाने की बात भी कही गई।

मुरादाबाद में नूपुर शर्मा को फांसी देने के नारे और उनका सिर कलम करने के पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया गया।

बंगाल: कोलकाता में भी प्रदर्शन, पर उग्र नहीं
कोलकाता और हावड़ा में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाला का बुरा हश्र करना चाहिए। भीड़ में शामिल लोगों ने दुकानों को बंद कराने को लेकर बवाल भी किया। जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले बरसाने पड़े।

मुरादाबाद में मुगलपुरा थाने के सामने नमाजियों भीड़ जमा हो गई। पुलिस के साथ झड़प भी हुई है।

झारखंड: रांची में पुलिस पर पथराव, फायरिंग भी हुई
रांची में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने मेन रोड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हंगामा और पत्थरबाजी भी हुई। पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। मेन रोड स्थित इकरा मस्जिद से लेकर डेली मार्केट तक की दुकानें रहीं। इसके अलावा मुस्लिम बहुल इलाकों हिंदपीढ़ी, पुंदाग में भी दुकाने बंद रहीं।

हिंसा के बाद पुलिस और आरएएफ लगातार मुस्लिम क्षेत्रों में गश्त कर रही है।

तेलंगाना: हैदराबाद में मक्का मस्जिद के बाहर प्रदर्शन
तेलंगाना में भी नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने बवाल काटा है। राजधानी हैदराबाद में मक्का मस्जिद के बाहर भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बाद में पुलिस ने बल

नूपुर के बयान पर देश भर में बवाल

पंजाब: लुधियाना में इमाम की मांग पर प्रदर्शन
लुधियाना जामा मस्जिद के इमाम द्वारा पैगंबर का अनादर करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी के आह्वान पर प्रदर्शन किया गया। जुमे की नमाज के बाद मजलिस अहरार इस्लाम हिंद ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारी बोले- पैगंबर की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *