टिकटों का दंगल:इंदौर में कैलाश-सुमित्रा, ग्वालियर में तोमर-सिंधिया, जबलपुर में वीडी -शिवराज के बीच उलझे दावेदारों के नाम

भोपाल. प्रदेश के बड़े शहरों में मेयर के टिकटों को लेकर भाजपा में मारामारी शुरू हो गई है। नगर निगम में मेयर के टिकटों के लिए भाजपा के प्रमुख नेता, सांसद और विधायकों ने अपनी पसंद पर जोर लगाना शुरू कर दिया है। वैसे भाजपा के अंदरूनी सर्वे की रिपोर्ट पर दो से तीन नामों को लेकर कोर कमेटी में चर्चा होगी। भोपाल और इंदौर में पार्टी किसी नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतारकर चौंका सकती है। भाजपा की कोर ग्रुप और चुनाव समित की बैठक 11 और 12 जून को होगी। इस बैठक में कोर ग्रुप और चुनाव समिति के सदस्य बैठकर नगर निगम के मेयर पद के चेहरों के लिए नामों को अंतिम रूप देंगे।

ग्वालियर: माया और सुमन दौड़ में आगे
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक को चाहते हैं। सर्वे में खुशबू गुप्ता का नाम है। तोमर का समर्थन पूर्व मंत्री माया सिंह को है। सुमन शर्मा को भी सपोर्ट कर सकते हैं। सिंधिया की पसंद सामने नहीं आई है।

जबलपुर: युवा पर लगा सकते हैं दांव
राज्यसभा के लिए संघ के डॉ. जीतेंद्र जामदार का नाम आया था। वे सीएम की पसंद हैं। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा अभिलाष पांडे की दावेदारी को मदद करेंगे। राकेश सिंह और अजय विश्नोई का सपोर्ट बताकर श्रीराम शुक्ला और कमलेश अग्रवाल भी दावा जता रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *