शोभा सिकरबार को कांग्रेस ने ग्वालियर महापौर पद प्रत्याशी बनाया

ग्वालियर. कांग्रेस ने मप्र के 16 नगरनिगम में से 15 में महापौर पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। ग्वालियर से शोभा सिकरबार (विधायक सतीश सिकरबार की पत्नी) भोपाल से विभा पटेल (अध्यक्ष, महिला कांग्रेस) इन्दौर से संजय शुक्ला (विधायक) जबलपुर से जगतबहादुर सिंह (जिलाध्यक्ष) आदि को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि उज्जैन से महेश परमार, सागर से निधि जैन, रीवा से अजय मिश्रा, मुरैना शारदा सोलंकी, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, कटनी से श्रेया खंडेलवाल, सिंगरौली से अरविंद चंदेल, बुरहानपुर से शहनाज अंसारी, छिंदवाडा से विक्रम अहाके, देवा से कविता रमेश व्यास, खण्डवा से आशा मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है इस बार कांग्रेस ने 3 विधायकों को टिकट दी गयी है।
शोभा सिकरवार को टिकट फायनल
इससे पहले आज प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के बंगले पर गुरूवार को हुई बैठक में इन सभी नामों पर सहमति बन गयी थी। जिसके बाद देर रात नामों का ऐलान कर दिया। ग्वालियर से विधायक सतीश सिकरबार की पत्नी शोभा सिकरबार को महापौर पद का प्रत्याशी जाने को लेकर विरोध हो रहा था। लेकिन बैठक में स्थानीय विधायक प्रवीण पाठक की सहमति के बाद उनका नाम फायनल किया गया। आपको बता दें कि जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों से मुलाकात कर पत्नी रीमा को ही टिकट देने के लिये ताल ठोंकी थी।
ग्वालियर – सिंधिया के इलाके में भाजपा संगठन में घमासान
भाजपा – ग्वालियर में भाजपा में महापौर पद के लिए वरिष्ठ नेत्री सुमन शर्मा का नाम तेजी से चल रहा है। अलावा महिला मोर्चा प्रदेशमंत्री हैं। वहीं, वरिष्ठ नेत्री सुमन शर्मा दावेदारी कर रही हैं। यह वरिष्ठ भाजपा नेता रहे डॉ धर्मवीर शर्मा की बहू हैं।   इसके अलावा महिला मोर्चा प्रदेशमंत्री हैं। इसके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री माया सिंह का नाम भी चर्चा में है। इनके केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,  नरेंद्र सिंह तोमर से इनके बेहतर संबंध भी हैं। हालांकि इनकी बढ़ती उम्र टिकट बंटवारे में आड़े आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *