पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पकड़ा गया हार्डकोर इनामी नक्सली गिरफ्तार
सुकमा. पारिया और गड़गड़ गांव के बीच जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। आपको बता दें कि मुठभेड़ लगभग 15 मिनट तक चली नक्सली कवासी हूंगा को बगड़ेगुड़ क्षेत्र से इलाके में तलाशी के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नक्सलियों के पास से आईईडी बम और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार किया गया नक्सली मलंगेर एरिया कमेटी के प्लाटून 24 सदस्य का है। इस पर 2 लाख का इनाम था। कवासी हूंगा। सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार के नेतृत्व में डीआरजी की टीम निकली थी। एएसपी नक्सल ऑपरेशन चव्हाण किरण ने पुष्टि की है।
उग्र है नक्सली
आईजी सुदरराज पी ने कहा था कि इस वर्ष अपने टीसीओसी अभियान में कोई बड़ी घटना को अंजाम न दे पाने से नक्सली पूरी तरह से उग्र है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने यात्री ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है। वहीं पुलिस भी अपनी ओर से सपूरी सतर्कता बरत रही है। बस्तर में भले ही नक्सली पिछले कुछ वर्षो से बैकफुट पर है। लेकिन जून का महिना अभी खत्म नहीं हुआ है। नक्सलियों का जनपिटुरी सप्ताह भी है। ऐसे में पुलिसकर्मियों द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है और साथ ही नक्सल विरोधी अभियान भी तेज कर दिया गया है।

