Latestराज्यराष्ट्रीय

खरगोन दंगे में जिनके घर लगे उनके घर बनाएगी सरकार, जिन्होंने जलाए उन्हीं से होगी वसूली

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन दंगे को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि दंगे में जिन लोगों के घर जले हैं, उन्हें सरकार बनवाएगी। सीएम शिवराज सिंह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में अंबेडकर जयंती का राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी ने दंगा फैलाया, तो मामा छोड़ेगा नहीं। कुछ लोग हैं, जो गड़बड़ करते हैं। दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। खरगोन में गरीबों के घर जल गए। उनमें अनुसूचित जाति के लोग भी थे। छोटे-छोटे मकान जला दिए। अब बताइए जिन्होंने घर जलाए, उन पर कार्रवाई होना चाहिए या नहीं होना चाहिए। जिनके घर जले हैं, वो चिंता नहीं करें मामा फिर से घर बनाएगा। हम फिर से घर खड़ा करेंगे। जिन्होंने घर जलाए हैं, बाद में उनसे ही वसूल करूंगा छोडूंगा नहीं।

सीएम शिवराज ने कहा कि अब दिग्विजय सिंह को उसमें भी दर्द होता है। कार्रवाई कैसे हो गई। झूठे फोटो पोस्ट कर रहे हैं। अरे झूठों कुछ तो शर्म करो। यह प्रदेश में आग लगाना चाहते हैं। लोगों को भड़का के शांति भंग करना चाहते हैं, ताकि अच्छे काम से लोगों का ध्यान हट जाए। घबराने की जरूरत नहीं है। बीजेपी सरकार सबको सम्मान और सुरक्षा देगी। भाईचारा कायम रखिए। गड़बड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। त्यौहार धूमधाम से मनाएं, लेकिन भाई चारे से मनाएं। आने वाले समय हनुमान जयंती, गुड फ्राइडे, ईद को प्रेम से मनाएं।

खरगोन दंगे का PFI कनेक्शन
खरगोन दंगे को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। शर्मा ने कहा है कि इस घटना के तार में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े हो सकते हैं। PFI इस तरह की हिंसा के लिए फंडिग कर रहा है। PFI ने पहले और अभी भी की इस तरह की हिंसा में फंडिग की है। शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नक्सलवाद और आतंकवाद का समर्थन करते हैं। भारत की सेना पर प्रश्न खड़ा करते हैं। इनकी कड़ी जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *