LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

J&K Encounter-जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबालों ने 4 आतंकी मार गिराये

जम्मू-कश्मीर. Jammu Kashmir Encounter शोपियां के (Jammu-kashmir) जैनापोरा (Shopian) इलाके के बड़गाम में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ है। इस एनकाउंटर में कुूल 4 आतंकियों को सुरक्षा बल ने मार गिराया है। सुरक्षाबलों को 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया है।
2 जवान शहीद
गौरतलब है कि कनिपोरा गांव के पास एक सूमो वाहन के पलट जाने से सेना के 2 जवानों की मौत हो गयी और 5 अन्य घायल हो गये है। अधिकारियों का कहना है कि 44 आरआर चौगाम कैम्प के जवानों का ेले जा रहा टाटा सूमो वाहन सड़क से फिसल कर पलट गया। जिससे सेना के 5जवान घायल हो गये। जवान शोपियां में मुठभेड स्थल की ओर जा रहे थे। उसी समय यह हादसा हुआ।
जनवरी से अभी तक 37वां एनकाउंटर
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जनवरी से अभी तक यह 37वां एनकाउंटर है और सुरक्षाबलों ने इस वर्ष कशमीर घाटी में 51 आतंकवादियों को गिराने में कामयाबी हासिल की है। जब अभी तक 26 सक्रिय आतंकियों और 166 आतंकियों के साथियों को भी गिरफतार किया है।
ऐसे हुई मुठभेड
आईजीपी कश्मीर विजयकुमार ने बताया है कि पहले मारे गये 2 आतंकवादियों के अलावा 2 और आतंकवादी मारे गये हैं। हालांकि पहचान का पता लगाया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाई और जवाबी कार्यवाही की गयी फिर मुठभेड शुरू हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *