आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर व दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का निधन
नई दिल्ली. मशहूर क्रिकेटर और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रहे शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उनके निधन का कारण संदिग्ध दिल का दौरा बताया जा रहा है। वॉर्न के प्रबंधन ने ऑस्ट्रेलियाई के दिए एक बयान में पुष्टि की कि थाईलैंड के कोह समुई में एक संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। बयान के अनुसार शेन अपने विला में पाए गए और चिकित्सा कर्मचारियों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाय नहीं जा सका।
निधन से कुछ घंटों पहले मार्श को दी थी श्रद्धांजलि
संयोग से शेन वार्न के निधन से कुछ घंटों पहले ही आस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर राड मार्श का भी निधन हो गया था। मार्श के निधन पर वार्न ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। तब किसी को भी नहीं पता था कि यह वार्न का आखिरी ट्वीट साबित होगा।

