नशेडी बेटे ने मां मांगे पैसे, बेटे ने मोबाइल टॉवर चढ़कर 1 घंटे किया हंगामा

भिंड. नशे काआदी युवक ने घर से पैसा मांगे और जब उसकी मां ने देने से मना कर दिया तो युवक ने पहले घर में फांसी का फंदा बनाया। इस पर परिजनों ने रोक दिया। इसके बाद युवक पड़ोस में लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक ने लगभग 1 घंटे तक हंगामा खड़ा कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस कोदी गयी। पुलिस की समझाइश के बाद युवक टॉवर से नीचे उतारा। युवक की यह हरकत देख परिवार वालों व पुलिस की सांसें थमी रहीं। ज बवह नीचे उतरा तब लोगों ने राहत की सांस ली।
क्या है पूरा मामला
दरअसलए विलवार मोहल्ला में हरी की चक्की के पास रहने वाला कल्लू उर्फ मुनेंद्र शर्मा पुत्र स्व जय प्रकाश नशे का आदी है। स्मैक के लिए वो अपनी मां उमा देवी से पैसा मांग रहा था। मां ने नशे के लिए पैसा देने से इनकार कर दिया। इस बात से खफा होकर वो लड़ाई झगड़ा घर में करने लगा। पहले तो मुनेंद्र ने घर के अंदर कमरे में फंदा बनाया। इस पर परिवार के लोगों ने डांट दिया और उसका फंदा हटा दिया। इसके बाद वो घर के बाहर निकला और पड़ोस में लगे मोबाइल टॉवर पर जा कर चढ़ गया। टॉवर पर चढ़कर वो चिल्लाने लगा । जब लोगों की नजर पड़ी तो युवक की मां को जानकारी दी गई ।
युवक की मां ने डायल 100को किया फोन
युवक की मां ने डायल-100 पर फोन किया और इसके बाद कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के जवानों के बाद भी चिल्लाता रहा। मां और परिजनों सहित अन्य लोगोंके बारे में बुरा भला बोलता रहा। इसी दौरान पुलिस ने समझाइश दी औरमां ने भी पैसा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक मोबाइल टॉवर से उतारा। युवक की मां ने बेटे की इस हरकत का लिखित आवेदन भी पुलिस को दिया। इस तरह यह हंगाम लगभग 1 घंटे तक चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *