Latestराज्यराष्ट्रीय

ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक को धमकाया, शादी में ले गया था इनोवा कार, किराया मांगा तो कट्टा लेकर धमकाने पहुंचा

ग्वालियर. टैक्सी का किराया मांगने पर एक युवक कट्टा लेकर ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक को धमकाने पहुंच गया। युवक ने कट्‌टा लहराया और खुलेआम जान से मारने की धमकी दी। पर यह पूरी घटना ट्रेवल्स के ऑफिस में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कुछ ही देर बाद यह VIDEO सोशल मीडिया पर सामने आया है। ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला
ग्वालियर के महाराजपुरा क्षेत्र इलाके में एक ट्रेवल्स एजेंसी संचालक को टैक्सी के पैसे मांगना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि ट्रेवल्स संचालक दीपक राजावत ने राकेश निवासी गोला का मंदिर को बारात में ले जाने के लिए इनोवा गाड़ी किराए पर भेजी थी। जिसका किराया मांगने पर एक युवक कट्टा लेकर संचालक के ऑफिस में घुस गया और उसे धमकाने लगा युवक द्वारा धमकाने का यह VIDEO ट्रेवल्स संचालक के ऑफिस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की है। पुलिस ने संचालक की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas