रूद्राक्ष महोत्सव में एसपी और कलेक्टर पंडित प्रदीप मिश्रा के छूये पैर और शिव महापुराण कथा को भी सुना
सीहोर. रूद्राक्ष महोत्सव के स्थगित होने के बाद मप्र की राजनीति में भूचाल आया गया। शासन-प्रशासन आयोजन के अचानक बन्द होने से सवालों के घेर में है। आरोप झेल रहा पुलिस -प्रशासन बुधवार को कथा पंडाल पर पहुंचा। उन्होंने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से आर्शीवाद लेकर व्यासपीठ को नमन किया। कलेक्टर चन्द्रमोहन और मयंक अवस्थी ने शिव महापुराण कथा सुनी। कथा समापन के मौके पर वह व्यासपीठ की आरती में भी शामिल हुए। इसके अलावा कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मण्डल भी पंडित प्रदीप मिश्रा से मिला और अचानक से महोत्सव को रद्द करने को लेकर बात की।
धर्म को राजनीति का अखाड़ा न बनाये-पंडित प्रदीप मिश्रा
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा-कथा को लोगों ने राजनीति का ममंच बना लिया। उन्होंने कहा है कि कथा में मुझे हिन्दू चाहिये राजनेता नहीं। मैं हिन्दुओं को जगाने के लिये कथा करता हूं। उन्होंने कहा है कि मैं लोगों को धर्म के मार्ग पर चलनेकी, सत्य के मार्ग पर चलने की शिक्षा देता हूं। इस आयोजन को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाये। जिला प्रशासन ने पूरा सहयोग किया है। कलेक्टर एसपी ने सारी व्यवस्थायें कर दी है। शिवमहापुराण कथा सुचारू रूप से चल रही हे। जिला प्रशासन के आला अधिकारी दिन भर व्यवस्था में लगे हुए हैं। मध्यप्रदेश के इतिहास में किसी भी धार्मिक आयोजन को इस तरह दबाव डालकर स्थगित कराने की घटना पहली बार हुई हैं। यह सनातन धर्म के भी खिलाफ है और इससे धार्मिक भावनायें भी आहत हुई है। इसके दोषी अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होना चाहिये। प्रतिनिधि मण्डल ने महाराज को कहा है कि कांग्रेस और कमलनाथ का पूरा समर्थन इस कार्यक्रम के साथ है।
