संघर्ष मैदान पर है, सफलता आगे मिलेगी – जीवाजी यूनिवर्सिटी की पुरुष हॉकी टीम टीम का अगले राउंड में प्रवेश

ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर मंगलवार को वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी मैन चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। चैंपियनशिप में देशभर के 5 राज्यों की 49 टीमों ने भाग लेकर मैदान पर अपना कौशल दिखाया। खेल की शुरुआत ग्राउंड टू पर भगवान महावीर यूनिवर्सिटी सूरत के न आने से जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम को वॉक ओवर मिला और वह अगके राउंड में प्रवेश कर गई। इसी तरह पेसिफिक यूनिवर्सिटी उदयपुर के न आने सेसंजय घोधावतयूनिवर्सिटी कोलकाता को भी वॉक ओवर मिला।
चैंपियनशिप के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि एलएनआईपीई कुलपति प्रो विवेक पांडेय, विशिष्ट अतिथि जेयू के कुलसचिव डॉ सुशील मन्डेरिया रहे।अध्यक्षता जेयू के कुलपति प्रो अविनाश तिवारी ने की। इस अवसर पर जेयू स्पोर्ट्स विभाग की ओर से डाइरेक्टर प्रो विवेक बापट, हेड ऑफिसियल शत्रुघ्न सिंह, मैनेजर डॉ केके तिवारी सहित डॉ मनोहर कटारिया, डॉ त्रिलोक सिंह चाहर, डॉ प्रमोद नरवरिया, डॉ दिवाकर पाल, डॉ अंशुरानी डॉ हरेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ सोनेश पूनिया ने आभार डॉ लखविंदर सिंह ने व्यक्त किया। जेयू के कुलपति प्रो अविनाश तिवारी ने कहा कि यह अच्छा अवसर है आगे बढ़ने के लिए। संघर्ष मैदान पर है, सफलता आगे मिलेगी, इसलिए सच्ची खेल भावना से खेलें। इस बीच कोई और भावना को प्रवेश न करने दें।
बेहतरीन प्रदर्शन करें
एलएनआईपीई की के कुलपति प्रो विवेक पांडेय ने कहा कि कोविद के बाद आपको कुछ कर दिखाने का मौका मिला है इसलिए आप बेहतरीन प्रदर्शन करें। यह सब एक खिलाड़ी ही कर सकता है।
निशाना गोल पर हो
कुलसचिव डॉ सुशील मन्डेरिया ने कहा कि यदि आप खेल मैदान पर हैं तो निशाना गोल पर होना जरूरी है। सामने वाले प्रतिद्वंदी की हरकत पर नजर रखें और उसी हिसाब से एक्शन लें। यह आपके विजय के लक्ष्य को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ये टीमें रहीं विजयी
पहला मैच एमएस बृज यूनिवर्सिटी भरतपुर और आरडी यूनिवर्सिटी जबलपुर के बीच हुआ, जिसमे जबलपुर 5-0 से विजयी हुई। इसके बाद भगवान महावीर यूनिवर्सिटी सूरत के न आने पर जीवाजी विश्वविद्यालय टीम को वॉक ओवर घोषित किया गया। इसके बाद पेसिफिक यूनिवर्सिटी उदयपुर व एसजी कोल्हापुर यूनिवर्सिटी के बीच था, लेकिन दोनों ने ही रिपोर्ट नहीं किया।
अगले मैच में राज ऋषि मत्स्य यूनिवर्सिटी अलवर के रिपोर्ट न करने पर केबीसी नॉर्थ महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी जलगाँव को भी वॉक ओवर घोषित किया गया। विजय की इस श्रंखला में अगले मैच में विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन ने भूपाल नोबल्स यूनिवर्सिटी उदयपुर को 7- 3 से हराया।
इसी क्रम में एचजीवी अमरावती ने एचएस गौर सागर को 10-0 से शिकस्त दी। इसके बाद जीजीटी यूनिवर्सिटी बांसवाड़ा, जीटीयू अहमदाबाद को 5- 0 से हराकर विजेता बनी। अगले मैच में राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर ने जीजी यूनिवर्सिटी गोधरा को 12-0 से हराया। अंतिम मैच में बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी भोपाल ने सोलापुर को 10- 0 से करारी शिकस्त दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *