ग्वालियर में 12th स्टूडेंट की पिटाई, कनपटी पर कट्टा अड़ाया, लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा
ग्वालियर. गुंडों ने कोचिंग इंस्टीट्यूट के बाहर स्टूडेंट को लात-घूंसों से पीटा। दो गुंडों के पास कट्टे थे। घटना बुधवार शाम गायत्री विहार में गरुण अकादमी के बाहर की है। इसका VIDEO सामने आया है। हमलावरों में तीन की पहचान हो गई है।
गोला का मंदिर के कुंज विहार में रहने वाला 19 वर्षीय अर्जुन सिंह 12th का स्टूडेंट है। वह गायत्री विहार स्थित गरुण अकादमी में पढ़ने जाता है। अर्जुन बुधवार शाम जब कोचिंग से घर लौट रहा था, तभी पांच नकाबपोश गुंडों ने हमला कर दिया। छात्र के सिर पर कट्टे के बट से भी वार किए। वारदात कोचिंग के बाहर लगे CCTV में कैद हो गई है। छात्र ने घटना की शिकायत थाने में की है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर रित्विक राठौर, योगेश शर्मा व संदीप राजावत सहित 5 के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

