ज्योतिरादित्य सिंधिया को समर्पण निधि दी एक लाख रूपए की निधि पुस्तिका

ग्वालियर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशस्तर पर समर्पण निधि जमा करने का अभियान चला रही है। ग्वालियर जिले की महानगर इकाई को चार करोड़ की समर्पण निधि का लक्ष्य मिला है। इसी तारतम्य में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी एवं समर्पण निधि अभियान के प्रभारी श्री रामेश्वर भदौरिया ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक लाख रूपए की निधि पुस्तिकाएं दी।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह, मंडल अध्यक्ष जयंत शर्मा, युवा नेता पीतांबर सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *