प्रेमी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, प्रेमिका से मिलने पहुंचा था गांव

डंडों से युवक की पिटाई।

मुरैना. अपनी प्रेमिका से मिलने के लिये उसके गांव पहुंचे प्रेमी की घर वालों ने जमकर पिटाई की। लड़की के घरवालों ने युवक को पकड़कर उसके हाथ पैर बांध दिये और फिर उस पर जमकर लाठी डण्डे बरसाये। मौके पर मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में एक दिव्यांग युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहा है।
मामला अम्बाह थाना क्षेत्र का है। जहां पुरा गांव का रहने वाला विजयसिंह नामक युवक बड़ेपुरा की एक युवती से प्रेम करता है और इसी प्र्रेम संबंध में वह युवती से मिलनें उसके गांव बड़ेपुरा आया था। लेकिन युवती के घरवालों ने उसे पकड़ लिया। पहले उसके हाथ-पैर बांधे और इसके बाद उसे बेरहमी से डण्डों से पीटा युवक गिड़गिड़ता रहा, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गयी। हालांकि बाद में गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया।
युवक ने मामला दर्ज नहीं कराया
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के पास पहुंचा तो युवक की छानबीन की गयी। पुलिस ने युवक से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिये कहा। लेकिन युवक ने मामला दर्ज नहीं कराया। अम्बाह थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह ने बताया है कि इस मामले में दोनों ओर से किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *