ग्वालियर में चॉकलेट का लालच देकर 11 साल की बच्ची से रेप

ग्वालियर. ग्वालियर में एक 11 साल की बच्ची से पड़ोसी ने रेप किया, बच्ची उसे अंकल कहती थी। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी अधेड़ पडोसी चॉकलेट का लालच देकर मासूम को खेत पर ले गया। यहां बच्ची के साथ गलत हरकत करने लगा। मासूम ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके मां-पिता की हत्या करने की धमकी दी जिसके बाद बच्ची रोने लगी तो आरोपी वहां से भाग गया। घटना सोमवार रात 8 बजे के लगभग महेशपुरा गिरवाई की है। रोते हुए बच्ची अपनी मां के पास पहुंची और पूरी बात बताई जिस पर मां ने मामले से गिरवाई थाना पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
गिरवाई के महेशपुरा सरकारी स्कूल के पास रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची सोमवार रात घर के बाहर अपनी उम्र सहेलियों के साथ खेल रही थी। रात करीब 8 बजे के लगभग पड़ोस में रहने वाला विनोद कुशवाह (45) अपने घर के बाहर पहुंचा। काफी देर तक मासूम को घूरता रहा फिर उसने बच्ची को पास बुलाया और पूछा चॉकलेट खाएगी। इस पर उसने हां कह दिया। विनोद, बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने पास ही महेशपुरा में अपने खेत पर ले गया। यहां गलत हरकत करने की कोशिश की लेकिन बच्ची रोने लगी तो उसे किसी से कुछ नहीं कहने की धमकी देक भाग गया।

रोते हुए मासूम मां के पास पहुंची
वारदात की शिकार पीड़ित बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मां उसे लेकर थाने पहुंची और शिकायत की। महिला पुलिस अधिकारी ने बच्ची से बात कर पूरी घटना को विस्तार से समझा और तत्काल मामले में आरोपी विनोद कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *