LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में उत्साह से मना गणतंत्र दिवस, प्रभारी मंत्री सिलावट ने फहराया तिरंगा

 

ग्वालियर. एसएएफ मैदान पर बुधवार को 73वें गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बहुत उत्साह के साथ मनाया गया। ग्वालियर में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। इस अवसर पर प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया। प्रभारी मंत्री बोले- आज हम कोरोना दुश्मन का सामना कर रहे हैं, लेकिन जिस तरह से लोगों ने कोरोना का सामना किया है वह अपने आप में सराहनीय है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर के आते ही महाअभियान शुरू कर दिया है। कोरोना के लिए अस्पतालों में बेड बढ़ाए गए हैं।

प्रधानमंत्री सबका साथ-सबका विकास को लेकर काम कर रहे
अब टीकाकरण सुनियोजित रणनीति के तहत चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सबका साथ-सबका विकास को लेकर काम कर रहे हैं। बुधवार को गणतंत्र दिवस पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है और शासकीय कार्यालय से लेकर स्कूल, कॉलेजों में ध्वजारोहण किया जा रहा है। परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की सलामी देने के लिए कदमताल मिलाते हुए जवानों ने मैदान में आकर मोर्चा संभाला। खिली धूप में लोगों के चेहरे भी उत्साह से खिले हुए थे। परेड मैदान में मौजूद लोग जवानों और प्रदर्शनियों को देख तालियां बजाते हुए उनका उत्साह बढ़ा रहे थे।

विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया
एसएएफ मैदान पर झंडावंदन और परेड की सलामी के बाद विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इन झांकियों में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की झलक दिखी। परेड के बाद निकली झाकियों में महिला सुरक्षा पर जोर रहा। पुलिस द्वारा निकाली गई झांकी में महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी बैनरों पर लिखा था। महिला बाल विकास की प्रदर्शनी में भी महिला सुरक्षा पर जोर दिया गया था। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की प्रदर्शनी में जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए इंतजाम करने को जोर दिया था। इसमें दिखाया गया कि हम किस तरह पानी को शुद्ध कर उसे पीने योग्य बना सकते हैं। प्रदर्शनी में जिले के समस्त गांवों में आवश्यकता के अनुसार जल संरक्षण को समझाया था। बेटियों को पढ़ाने और बचाने पर जोर दिया गया तो स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन आने पर भी जोर देते हुए शहरवासियों को झांकियों के माध्यम से जागरुक किया गया कि वह कोरोना से बचने के लिए एहतियात बरतें।

रातभर पुलिस गश्त करते हुए वाहनों की तलाशी ले रही
ग्वालियर में गणतंत्र दिवस का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मन सके इसके लिए शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया है और रातभर पुलिस गश्त करते हुए वाहनों की तलाशी ले रही है। रात्रि गश्त पर निकले अफसर और जवानों ने शहर की सड़कों पर घूमते हुए वाहनों की तलाशी ली और गलियों में पहुंचकर चेकिंग की। बम डिस्पोजल दस्ते ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थालों की तलाशी ली। रात 10 बजे से ही पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर दी और शहर की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही थी जिससे कोई भी बदमाश शहर में प्रवेश नहीं कर सके। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 700 जवानों की तैनाती की गई है। चौराहों से लेकर तंग गलियों में पुलिस के जवान बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की तलाशी ले रहे हैं।

 

एसएएफ ग्राउंड की सुरक्षा के लिए 2-8 का गार्ड तैनात किया
गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन स्थल एसएएफ ग्राउंड की सुरक्षा के लिए 2-8 का गार्ड तैनात किया गया है, जिसमें 1-4 का गार्ड मैदान की सुरक्षा तथा 1-4 का गार्ड मंच की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet