ग्वालियर में मप्र पुलिस की तैयारी कर रही छात्रा से रेप, नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बनाया वीडियो

ग्वालियर. मध्यप्रदेश पुलिस की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा के साथ फेसबुक फ्रेंड ने ग्वालियर में रेप किया। आरोपी श्योपुर का रहने वाला है। ग्वालियर में किराए के मकान में रहता है। पीड़िता करैरा (शिवपुरी) की रहने वाली है। झांसी (शिवाजी नगर) में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। आरोपी ने 2 महीने पहले ही उससे फेसबुक पर दोस्ती की। जॉब के लिए इंटरव्यू के बहाने से ग्वालियर बुलाया। अपने कमरे में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर ज्यादती की। उसके अश्लील वीडियो बना लिए साथ ही उसके सारे डॉक्यूमेंट रख लिए। रविवार (31 अक्टूबर) को एक बार फिर आरोपी ने छात्रा को उसके डॉक्यूमेंट वापस करने के लिए बुलाया। उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ग्वालियर में पुलिस लाइन के पीछे अपने कमरे पर ले जाकर रेप किया। इसके बाद वह उसे डीआरपी लाइन के गेट पर छोड़कर भाग गया। छात्रा ने हिम्मत जुटाकर वहीं से डायल 100 पर कॉल लगाया इसके बाद वह बहोड़ापुर थाने में शिकायत की।

क्या है पूरा मामला
2 महीने पहले फेसबुक पर आवेश धाकड़ के अकाउंट से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया। दोस्ती होने के बाद उनके बीच बातचीत होने लगी। बाद में आवेश ने मोबाइल नंबर लेकर कॉलिंग करना शुरू कर दिया। उसने आवेश को बताया कि उसे जॉब की जरूरत है। आरोपी ने 19 अक्टूबर को उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया। फूलबाग पर दोनों मिले। यहां से वह उसे लेकर पुलिस लाइन में पेट्रोल पंप के पीछे एक मकान में लेकर पहुंचा। उसे कोल्डड्रिंक ऑफर की। इसे पीते ही वह बेहोश हो गई। जब आंख खुली तो शरीर पर कपड़े नहीं थे। न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर वह तब काफी डर गई थी और खामोश रही। इसके बाद रविवार को आवेश ने फिर कॉल कर उसे डॉक्यूमेंट्स वापस करने के बहाने से बुलाया। वह ग्वालियर आई तो आवेश ने फिर उसे पुलिस लाइन के पीछे अपने किराए के घर पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसमें वह घायल भी हो गई इसके बाद वह उसे डीआरपी लाइन के गेट पर छोड़कर भाग गया। छात्रा ने बताया कि आवेश विजयपुर (श्योपुर) का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *