छत्‍तीसगढ़ के सीएम भूपेश के पिता नंदकुमार को कोर्ट ने 15 दिन के लिए जेल भेजा

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में 21 सितंबर तक कोर्ट ने जेल भेज दिया है। जमानत आवेदन नही लगाने पर नंदकुमार बघेल के जेल भेजा गया है। नंद कुमार बघेल की ओर से वकील गजेंद्र सोनकर ने सारी जानकारी दी। उन्हें दोपहर में पुलिस ने गिरफ्तार कर जनक कुमार हिडको की कोर्ट में पेश किया गया कोर्ट में पेश किया गया था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल को ब्राह्मणों के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर रायपुर की एक अदालत में पेश किया गया।

वहीं, नंदकुमार बघेल ने कहा कि यह अंतिम लड़ाई है और सुप्रीम कोर्ट तक जारी रहेगी। बताते चलें कि ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में डीडी नगर थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद ब्राह्मण समाज उद्वेलित हो गया है। समाज के लोगों द्वारा डीडी नगर थाने में केस दर्ज कराया गया था।

सर्व ब्राह्मण समाज ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में नंदकुमार बघेल द्वारा समाज विशेष के खिलाफ असत्य, भ्रामक अनर्गल प्रलाप व धमकियों के संदेश प्रसारित किए जाने से सामाजिक तनाव फैलने की आशंका है।

एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे ब्राह्मणों को गंगा के पार भेजने की बात कर रहें है, उनका कहना है कि ब्राह्मण विदेशी हैं। उनके इस बयान से ब्राह्मण समाज नाराज हो गया है। इसे लेकर ब्राह्मण समाज ने सोमवार को नंद कुमार बघेल का पुतला दहन भी किया था।

ब्राह्मण समाज का कहना है कि ब्राह्मणों को अपमानित करने का अधिकार आपको किसने दिया। ब्राह्मण समाज ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि आपने ब्राह्मणों से माफी नहीं मांगी, तो ये विरोध प्रदर्शन और उग्र होगा। बहरहाल, इस मामले में कार्रवाई करते हुए डीडी नगर पुलिस उन्हें लेकर कोर्ट पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *