2 वाहनचोर 7 मोटर साइकिलों के साथ गिरफ्तार

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के द्वारा जिले में वाहन चोरों विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के दौरान एएसपी शहर मध्य सतेन्द्र सिंह तोमर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना बल की टीम गठित कर वाहन चोरों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया। सीएसपी नागेन्द्रसिंह सिकरवार 31 जुलाई को थाना प्रभारी तिघरा एसआई सुरेश कुशवाह को सूचना मिली कि 12 जुलाई को देवखो मंदिर के पास से चोरी हुई मोटर साइकिल को चुराने वाले चोर को बंजारो का पुरा थाना तिधरा क्षेत्र के अंतर्गत देखा गया है।
मिले इनपुट्स पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी तिघरा द्वारा मय थाना बल के बताये स्थान की घेराबंदी कर एक वाहन चोर को धरदबोचा। थाना पुलिस द्वारा पकड़े गये वाहन चोर से पूछताछ करने पर उसकी निंशादेही पर उसके पास से चोरी की 6 मोटर साइकिल बरामद की। गिरफ्तार वाहन चोर से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने एक मोटर साइकिल श्योपुर निवासी अपने जीजा को बेची है। थाना तिघरा पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर जीजा को चोरी की मोटर साइकिल समेत श्योपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना तिघरा पुलिस द्वारा आरोपियों से कुल 7 मोटर साइकिलों को बरामद किया जाकर उन्हें थाना तिघरा के वाहन चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार कर उनसे जिले में हुई अन्य वाहन चोरी की वारदातांे के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *