सीबीएसई का रिजल्ट घोषित, ग्वालियर में 12वीं के 99.22 प्रतिशत स्टूडेट्स पास
ग्वालियर. सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन का शुक्रवार शाम को रिजल्ट जारी हुआ, इस साल परीक्षा में 99.37 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए है। लड़कों पर लड़कियों ने बाजी मारी है और इस सभी के बीच ग्वालियर में भी 86 सीबीएसई स्कूल के लगभग 10 हजार स्अूडेंटस में से 99.22 प्रतिशत स्टूडेट्स पास हुए है। पास होने वालों में टॉप 2 स्टूडेंट्स लड़कियां हैं।
सीबीएई का रिजल्ट 30ः30ः40 के फार्मूले पर तय किया गया है। रिजल्ट आने के बाद कहीं खुशी है तो कहीं 11वीं में पढ़ाई को हल्के में लेने का मलला है। कुछ स्टूडेंट्स फिजिकल परीक्षा की बात भी कह रहे है पर अधिकतर छात्र परीक्षा परिणाम से संतुष्ट है, यह छात्र अब आगे के बारे में सोच रहे हैं।
ऐसे तैयार किया गया रिजल्ट
सीबीएसई के बनाए पैनल ने 12वीं के छात्रों के मूल्याकंन के लिए 30ः30ः40 के फार्मूला तय किया गया था। इस फार्मूला के चलते 10वीं और 11वीं के 30-30 प्रतिशत और 12वीं के प्री बोर्ड एग्जाम को 40 प्रतिशत वेटेज दिया गया है। जिन छात्रों ने 11वीं को हल्के में लेकर लापरवाही बदती थी उनको अब मलाल है कि उनका परिणाम और बेहतर हो सकता था।
ग्वालियर के टॉपर
ग्वालियर में सीबीएसई का रिजल्ट आने के बाद सिंधिया फोर्ट स्कूल की अदिति जोशी 99.4 प्रतिशत के साथ टॉप पर रही है। वह एक सफल ंइजीनियर बनना चाहती है। वह फिजिक्स, कैमिस्टी, मैथ्स की स्टूडेंट है, वैसे तो सिंधिया फोर्ट बॉयल स्कूल है लेकिन फैक्ल्टी के बेटे-बेटियां वहां पढ़ सकते हैं।
सिंधिया कन्या विद्यालय की श्रीजी पटेल 98.8 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर रही है। इसके बाद सिंधिया फोर्ट स्कूल के चिराग राठी और शिवांश बंसल सामान्य अंक 98.4 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रहे हैं।
