जम्मू के मंदिरों पर आतंकी हमले की साजिश का खुलासा, हाई अलर्ट जारी

जम्मू कश्मीर. सीमा पार से लगातार आतंक फैलाने में लगे पाकिस्तान पोषित आतंकी संगठन अब भारत में बड़ी आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में है। खुफिया जानकारों को मिला जानकारी के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा भारत में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए जम्मू के मंदिरों पर हमले की योजना बना रहे हैं। खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद जम्मू में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

5 से 15 अगस्त को आतंकी हमले की साजिश
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन 5 अगस्त और 15 अगस्त को जम्मू में मंदिरों को निशाना बनाने का प्रयास कर सकते हैं। बता दें कि 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने की दूसरी वर्षगांठ है जबकि 15 अगस्त को स्वतंत्रा दिवस है। आतंकी संगठन इस मौके पर भारत को दहलाने की फिराक में हैं।

ड्रोन के जरिए साजिश को अंजाम दे सकते हैं आतंकी
पाकिस्तान ड्रोन के जरिए विस्फोटक गिरा कर साजिश को अंजाम दे सकता है जिसे देखते हुए बॉर्डर से लेकर शहर तक सुरक्षा नाके बढ़ा दिए गए है। इसके बाद पाकिस्तान के साथ लगती सीमा पर सुरक्षाबलों ने गहन तलाशी अभियान चला रखा है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार जैश और लश्कर जैसे आतंकवादी संगठनों का फोकस अब कश्मीर की बजाय जम्मू पर ज्यादा है जिसके लिए वो ड्रोन का उपयोग आईईडी भेजने के लिए कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *