बीजेपी के जिला प्रभारियों की सूची जारी, प्रदेश प्रभारियों के बीच कार्य विभाजन, अनुसूचित जाति व ओबीसी बाहुल्य संभागों के लिए बनाए मोर्चा प्रभारी, कार्य समिति सदस्यों को भी सौंपी जिम्मेदारी

भोपाल. भाजपा ने जिलों के प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। भोपाल शहर की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह कुशवाहा और ग्रामीण का प्रभार अमिता चपरा को सौंपा गया है। संगठन ने प्रदेश पदाधिकारियों के बीच कार्य विभाजन भी कर दिया है। अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) बाहुल्य संभाग के लिए प्रभारी बनाए गए हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए पंकज जोशी को नर्मदापुरम संभाग व हरिशंकर खटीक को शहडोल संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लिए रणवीर सिंह रावत को रीवा संभाग का प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की अनुशंसा पर गुरुवार देर शाम जारी सूची के मुताबिक, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार को युवा मोर्चा का भोपाल और भगवानदास सबनानी को इंदौर संभाग का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती को ग्वालियर और महामंत्री शरदेन्दु तिवारी को जबलपुर संभाग में किसान मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। खास बात यह है पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ कार्य समिति सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *