अचलेश्वर ट्रस्ट-ग्वालियर कलेक्टर को हाईकोर्ट ने 25 हजार रूपये के जमानती वारंट से किया तलब
ग्वालियर. हाईकोर्ट ने ग्वालियर कलेक्टर के नाम जमानती वारंट जारी किया है क्योंकि आदेश के बाद भी कलेक्टर ने अचलेश्वर मंदिर ट्रस्ट की अनियमितताओं पर अंतिम फैसला नहीं लिया। सुनवाई के बाद कलेक्टर को 25 हजार रूपये के जमानती वारंट के साथ 2 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिये गये हैं। वर्तमान में कौशलेन्दविक्रम सिंह ग्वालियर कलेक्टर हैं। हाईकोर्ट ग्वालियर ने कहा है कि पिछली सुनवाई पर भी कलेक्टर को चेतावनी दी गयी थी कि यदि जवाब नहीं दिया जाता है तो सख्त कार्यवाही की जा सकती है। मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान जबाव नहीं दिया और इसके बाद वह फैसला लिया गया।
कुछ समय पूर्व संतोषसिंह राठौर ने अचलेश्वर ट्रसट में की जा रही अनियमितताओं को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। आरोप था कि ट्रस्ट में पैसों का हिसाब नहीं रखा जा रहा है। ट्रस्ट का संचालन करने वाले लोग फण्ड का दुरूपयोग कर रहे हैं वह लोग मंदिर निर्माण में भी मनमानी कर रहे हैं। मामले में कोर्ट ने याचिका पर 21 नवम्बर 2019 को अंतिम फैसला सुनाया था।
कोर्ट ने आदेश दिया था कि कलेक्टर ट्रस्ट की जांच 3 महीने में पूरी कराएं। जो रिपोर्ट आएए उस पर अंतिम फैसला लें। कलेक्टर ने ट्रस्ट की रिपोर्ट पर अंतिम निर्णय नहीं लिया। इसके चलते संतोष सिंह राठौर ने हाईकोर्ट में जनवरी 2021 में अवमानना याचिका दायर की। मार्च 2021 में कलेक्टर ग्वालियर को नोटिस जारी हो गए थे। नोटिस तामील भी हो गएए लेकिन जवाब नहीं दिया गया। 15 जुलाई 2021 को याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कलेक्टर को चेतावनी दी थीए जवाब नहीं आया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता आरके सोनी व अभिषेक बिंदल ने तर्क दिया कि कोर्ट की चेतावनी के बाद भी कलेक्टर ने जवाब नहीं दिया। आदेश की अवमानना की जा रही है। कोर्ट ने कलेक्टर को 25 हजार रुपये का जमानती वारंट जारी कर 2 अगस्त को तलब किया है।
