ओबीसी महासंघ ने सीएम हाउस का घेराव किया, पुलिस ने हुई झड़प, पुलिस ने सड़क पर घसीटकर पीटा
भोपाल. 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर रोक के विरोध में ओबीसी महासभा का बड़ा प्रदर्शन भोपाल में हुआ। जबलपुर हाईकोर्ट के 13 जुलाई के 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर रोक लगाने के फेसले के विरोध में ओबीसी महासभा ने सीएम सीएम हाउस का घेराव किया। घेराव के दौरान अम्बेडकर पार्क के पास ही पुलिस के साथ इनकी झड़प भी हुई, झडप के बाद पुलिस ने ओबीसी महासंघ के लोगों को सड़क पर घसीटकर पीटा।
भारी पुलिस बल तैनात रही, ड्रोन से भी नजर रखी गई
जानकारी के अनुसार उग्र होते ही ओबीसी महासंघ के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस जवानों को मौके पर तैनात किया गया। वहीं पुलिस ने सीएम हाउस को चारों तरफ से घेर लिया और पुलिस ने ड्रोन की भी सहायता ली, ड्रोन से नजर रखी जा रही है। पुलिस ने बडी संख्या में ओबीसी महासंघ के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
आर्थिक आधार पर हो आरक्षण
वहीं प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रदर्शन और सियासत के बीच मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने आर्थिक आधार पर आरक्षण होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सच में आर्थिक आधार पर आरक्षण होना चाहिए। इसमें कोई दो मत नहीं है। संविधान और समाज की व्यवस्था जिस प्रकार से वातावरण देंगे निश्चत रूप से उसी दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।
ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के पक्ष में
पिछड़ा वर्ग मंत्री रामखिलावन पटेल ने कहा कि सरकार ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि भाजपा ओबीसी वर्ग की हितेषी पार्टी है। सीएम पिछड़ा वर्ग के है और मंत्री भी ओबीसी से है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने नोटिफिकेशन जारी कर कोर्ट में स्टे लगवाया है। कांग्रेस नहीं चाहती थी कि ओबीसी वर्ग को लाभी हो। हम कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। बड़े सरकारी वकीलों से चर्चा हुई है और हाईकोर्ट में भी हमने मजबूती से पक्ष रखा था।
