जेएएच अस्पताल सहित मप्र की नर्सेस आज से हड़ताल पर, इलाज छोड़ मांगे पूरी करने के नारे लगाए

ग्वालियर. जयारोग्य अस्पताल सहित प्रदेश भर की नर्सेंस ने आज से इलाज पर फुलस्टॉप लगा दिया है। नर्सेस अपने तय प्लान के अनुसार आज से बेमियादी हड़ताल पर चली गई है। इलाज छोड़कर नर्सेंस धरने पर बैठकर सरकार से मांगे पूरी किए जाने के नारे लगा रही है। दरअसल चरणबद्ध अंदोलन और सामूहिक अवकाश के बाद भी नर्सेंस की मांगे पूरी नहीं होने के कारण नर्सेंस एसोसिएशन के बैनर तले यह हड़ताल की जा रही है। हड़ताल के पहले ही दिन आज अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए काफी परेशान होना पड़ा, हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए वैकल्पिक इंतजाम किए थे बावजूद इसके मरीजों को इलाज में परेशानी उठानी पड़ी।
जानकारी के अनुसार नर्सेस की हड़ताल नर्सेस एसोसिएशन के बैनर तले हो रही है जबकि स्वशासी कर्मचारी संघ में शामिल नर्सेस ने इस हड़ताल शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है हालांकि नर्सेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उम्मीद थी कि यह नर्सेस भी हड़ताल में शामिल होंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। स्वशासी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह त्यागी के अनुसार करीब 150 कर्मचारी जो संघ में शामिल है वह हड़ताल पर नहीं है इसीलिए नर्सेस की हड़ताल को कोई प्रभाव नहीं हुआ है। अस्पताल के सभी ऑपरेशन थियेटर सामान्य दिनों की तरह संचालित हुए और ओपीडी भी सामान्य रूप से हुई।
ये है मांगे
पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए।
कोरोना काल में शहीद हुए नर्सिंग स्टाफ के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देने के साथ 15 अगस्त को राष्ट्रीय कोरोना योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया जाए।
कोविंड-19 में नसेंस को सम्मानित करते हुए अग्रिम दो वेतन वृद्धि का लाभ उनकी सैलरी में लगाया जाए।
2018 के आदर्श नियमों में संशोधन कर 70 प्रतिशत, 80 प्रतिशत और 90 प्रतिशत का नियम हटाया जाए और प्रतिनियुक्ति समाप्त कर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कि जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *