वैक्सीन का टोटा, तेज धूप में वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में लगे लोग, घंटो बाद पता चला वैक्सीन ही नहीं है

ग्वालियर. वैक्सीन नहीं होने के चलते सोमवार को काफी लोग सेंटर के बाद धूप में परेशान होते दिखाई दिए। वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ जमा थी ऐसा लग रहा था जैसे कोई राशन की दुकान सामने का नजारा हो। सोमवार को किसी भी सेंटर पर कोविशील्ड वैक्सीन नहीं लगी है क्यों कि उसका स्टॉक ही नहीं है। कोवैक्सीन के 3 हजार डोज जरूर एक दिन पहले मिले थे और यही लगे है।
वैक्सीन का टोटा अकेले ग्वालियर में नहीं पूरे प्रदेश में है। नए डोज जब तक नहीं मिलेंगे वैक्सीनेशन नहीं हो जाएगा पर प्रशासन के इस इंतजाम से लोग काफी नाराज थे। खासकर ऐसे लोग जिनकी उम्र 50 से अधिक है। 40 डिग्री सेल्सियम तापमान में वह सेंटर तक पहुंचे और पता लगा कि वैक्सीन ही नहीं है। इस पर वह काफी नाराज हुए। बुजुर्गो का कहना था कि अगर वैक्सीन नहीं थी तो पहले ही बता देते।
बुजुर्गो को तेज धूप में 2-2 घंटे तक खड़ा रहना पड़ा
बता दें कि सोमवार को जिले में सिर्फ 6 स्थानों पर वैक्सीन लगनी थी लेकिन यहां भी सुबह से लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई। कोवैक्सीन के 3 हजार डोज थे लेकिन कोविशील्ड का कोटा शून्य था ऐसे में सेंटर पर पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशान होना पडा। वैक्सीन के लिए बुजुर्गो को तेज धूप में 2-2 घंटे तक खड़ा रहना पड़ा।
हमारे पास अभी वैक्सीन नहीं है
सोमवार को कोवैक्सीन के सिर्फ 3 हजार डोज थे, कोविशील्ड के वह भी नहीं थे। लोग सेंटर पर पहुंचे लेकिन वैक्सीन न होने से परेशान होना पड़ा। मंगलवार को वैक्सीनेशन नहीं होगा और बुधवार से पहले वैक्सीन आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *