9 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म का प्रयास, एफआईआर दर्ज

ग्वालियर. 9 वर्षीय 2 भाईयों के साथ एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया हैं। युवक ने वीडियो गेम्स जीडीए-5 खिलाने के बहाने बच्चों को घर बुलाया और इसके बाद गलत हरकत करने लगा। एक बच्चे ने भागने की कोशिश की। लेकिन वह लड़खड़कर गिर गया। उसकी नाक से खून बहने लगा। यह देखकर युवक घबरा गया। उसने दोनों छात्रों को छांेड़ दिया। घटना गुरूवार की रात कुम्हारपुरा साठ फुटा रोड की है। पुलिस ने आरोपी अनिल मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं।
क्या है पूरा मामला
थाटीपुर द्वारिकाधीश कॉलोनी निवासी 9 वर्षीय बच्चा 5वीं का छात्र है। गुरुवार की रात वह चचेरे भाई के साथ मैंगो जूस पीने के लिए साठ फुटा रोड पर आया था। जब वह जूस पीकर घर लौट रहे थेए तो वहां एक युवक ने उन्हें वीडियो गेम खेलने का ऑफर दिया। वो भी उनका फेवरेट ळक्।.5 गेम्स। इस पर दोनों उसके साथ उसके घर चले गए। दोनों छात्र गेम्स खेलने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान आरोपी दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। यह हरकत देख बच्चे के चचेरे भाई ने भागने के लिए दौड़ लगा दी। वह लड़खड़ाकर गिराए तो दरवाजे की कुंडी से टकरा गयाए जिससे वह घायल हो गया। नाक से खून निकलने पर आरोपी घबरा गया। आरोपी ने उन्हें धमकाया कि मेरा नाम अनिल मौर्य उर्फ बड़े है। किसी से कुछ कहा तो जान से मार दूंगा। इसके बाद दोनों बच्चों को भगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *