रिश्वतखोर सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा के खिलाफ अभियोजन स्वीकृत करने की अनुमति मांगी गई

ग्वालियर. 5 लाख रुपये की घूस लेते पकड़े गए सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा के खिलाफ अभियोजन स्वीकृत करने की अनुमति मांगी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने यह पत्र 14 जून को नगर निगम आयुक्त के नाम भेजा था लेकिन इस पत्र के साथ संलग्न अन्य दस्तावेज नहीं आए थे इसके चलते अपर आयुक्त जीएडी आरके श्रीवास्तव ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को पत्र लिखकर संलग्न दस्तावेज मांगे है।
नवंबर 2020 में तत्कालीन सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा ने बिल्डर धर्मेन्द्र भारद्वाज से 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी इसके बाद धर्मेन्द्र भारद्वाज ने इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू में की। ईओडब्ल्यू ने प्रदीप वर्मा को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इसके बाद प्रदीप वर्मा को जमानत पर छोड़ दिया गया था लेकिन 7 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक प्रदीप वर्मा के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश नहीं किया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 14 जून को पत्र लिखकर 7 दिन में अभियोजन स्वीकृति प्रस्तुत करने के लिए लिखा है लेकिन 23 जून तक इस पत्र का जवाब नहीं दिया गया।
स्वीकृति मांगी गई
प्रदीप वर्मा के मामले में अभियोजन की स्वीकृति मांगी गई है, लेकिन इसमें जो दस्तावेज संलग्न लिखे है वह नहीं भेजे गए है। इन दस्तावेजों को मंगाने के लिए गुरूवार को पत्र लिखा है। जैसे ही दस्तावेज आ जाएंगे हम अभियोजन की स्वीकृति दे देंगे।
आरके श्रीवास्तव, अपर आयुक्त नगर निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *