रेलवे फाटक में फंसी यात्रियों से भरी बस, सामने से आ रही थी ट्रेन, ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी
जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा टल गया, सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन से पहले समपार फाटक पर एक यात्री बस पटरी पर फंस गई। बस में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 35 यात्री थे ठीक इसी वक्त कटनी की ओर से ट्रेन आ रही थी। बैरियर गिर जाने के कारण बस भी आगे-पीछे नहीं हो पा रही थी ऐसे में ट्रेन ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को देख बस में सवार यात्रियों की सांसें फूल गई और सभी जान बचाकर भागे।
सिहोरा से जायसवाल बस सर्विस की गाड़ी क्रमांक एमपी20पीए2269 सवारी लेकर खितौला रोड से निकल रही थी। खितौला समपार फाटक पर ट्रेन के आगमन के चलते माइक से गेट बंद होने का अनाउंसमेंट हो रहा था, बावजूद इसके ड्राइवर ने बस निकालने की कोशिश की। बस रेल पटरी पर पहुंची ही थी कि बैरियर गिर गया।
कटनी की ओर से जबलपुर आ रही थी ट्रेन
ट्रेन कटनी से जबलपुर की ओर आ रही थी, बस के बीच में फंसने की सूचना गेटमैन ने तुरंत जबलपुर कंट्रोल रूम को दी। बैरियर की इंटरलॉकिंग जबलपुर से ही होती है। गेट मैन का काम ट्रेन गुजरने पर बैरियर उठाने का होता है। सूचना मिलते ही सबसे पहले कंट्रोल से रेड सिग्नल दिया गया। यह देख ट्रेन के ड्राइवर ने रफ्तार कम कर ली, करीब 500 मीटर दूर से ड्राइवर ने बस को देख लिया और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली।
