पीडब्ल्यूडी के दफ्तर की छत पर मिली चौकीदार की लाश

ग्वालियर. पीडब्ल्यूडी के दफ्तर की छत पर चौकीदार की लाश मिली है, मरने वाले के कान से खून निकल रहा है। बता दें कि कल ही उसने जमीन विवाद के चलते दो लोगों की पुलिस थाने में शिकायत की है। पुलिस हत्या की आशंका के चलते मामले की पड़ताल कर रही है।
विश्वविद्यालय थाना पुलिस के अनुसार पीडब्ल्यूडी दफ्तर में जनवेद पाल चौकीदारी करता था। बीती शाम को वह रोजाना की तरह अपनी ड्युटी पर आया था। वह रात को ऑफिस को लॉक करने के बाद दफ्तर की छत पर ही सोता था। ऐसे में वह सुबह नीचे नहीं आया तो आसपास के क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारियों के परिजन छत पर पहुंचे। यहां जनवेद मृत हाल में पड़ा हुआ था, उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी इत्तला कर दी। इतने में एएसपी हितिका वासल व सीएसपी रत्नेश सिंह तोमर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।

यहां बारीकी से जांच पड़ताल में पाया कि मृतक के कान से खून बह रहा था इसके साथ ही आसपास बीड़ी के ठूंठ भी पड़े हुए थे। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया तो उन्होंने बताया कि बीते रोज ही बिजौली में नेमी और कल्ली शर्मा की शिकायत की थी। इन दोनों से जमीन के विक्रय का एग्रीमेंट भी कैसिंल हुआ था। पुलिस फिलहाल स्पष्ट नहीं कह पा रही है कि आखिर उसकी हत्या हुई है या किसी और कारण से उसकी मौत हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जेएएच के डैड हाउस भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *